जमशेदपुर, मार्च 1 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 2 की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय निवासी आफताब अहमद सिद्दीकी ने महापौर सुधा गुप्ता को आवेदन सौंपा है। आवेदन में गुलाब बाग की जर्जर सड़क व नाली अभाव, इकरा कॉलोनी व समता नगर में स्ट्रीट लाइट की कमी, चेपा पुल क्रॉस रोड निर्माण, सहारा सिटी में नमाजगाह, बारी कॉलोनी-समता नगर मार्ग की मरम्मत, सीसीटीवी स्थापना, लाइब्रेरी व आंगनवाड़ी की आवश्यकता तथा सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है। नागरिकों ने वार्ड के समग्र विकास हेतु शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.