दुमका, फरवरी 28 -- दुमका, प्रतिनिधि। वार्ड नंबर 10 के नव निर्वाचित वार्ड पार्षद कन्हाई प्रसाद साह ने शनिवार को अपने आवास से विजय जुलूस निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः उनके आवास में जाकर समाप्त हुआ। इससे पहले उन्होंने धर्मस्थान मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। कन्हाई प्रसाद साह ने कहा कि वे वार्ड के विकास के लिए काम करेंगे और सभी वार्ड वासियों का हार्दिक आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे वार्ड की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। वे वार्ड के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और सभी वार्ड वासियों के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे वार्ड के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। कन्हाई प्रसाद साह ने बताया कि वे 2008 में वार्ड पार्षद के रूप में ...