रामगढ़, मई 8 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। छावनी परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में इन दिनों सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वार्ड के अंतर्गत आने वाले कोयरी टोला, सौदागर मोहल्ला, दुसाध टोला समेत कई इलाकों में नालियों के किनारे कचरे पड़ा रहता है। मुख्य सड़क से लेकर मुहल्लों की गलियों तक जगह-जगह जमा कचरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित रूप से कचरे का उठाव नहीं होने के कारण गंदगी लगातार बढ़ रही है और बरसात शुरू होने से पहले स्थिति और चिंताजनक होती जा रही है। मुहल्ले के लोगों के अनुसार कई जगहों पर प्रतिदिन सफाई नहीं होती। यह भी पढ़ें- नालियों के किनारे कचरे से मेदिनीनगर की साफ-सफाई प्रभावित कुछ इलाकों में दो से चार दिनों के अंतराल पर कचरा उठाया जाता है। इस दौरान सड़क किनारे और नालियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.