वार्ड नंबर तीन में खुला नाला बना हादसे का सबब
गौरीगंज, जून 27 -- अमेठी। स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर तीन कटरा मोहल्ले में जल निकासी के लिए बना खुला नाला राहगीरों और पशुओं के लिए दुर्घटना का कारण बन रहा है। सड़क की पटरी पर बने इस नाले में आए दिन छुट्टा पशु और बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नाला वर्षों से खुला पड़ा है। बरसात में जलभराव के कारण नाला दिखाई नहीं देता, जिससे सबसे ज्यादा खतरा रहता है। रात के समय दोपहिया वाहन चालक अक्सर इसमें गिर जाते हैं। कई बार छुट्टा जानवर भी नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बच्चों के लिए भी यह खुला नाला खतरनाक बना हुआ है। यह भी पढ़ें- बरसात नजदीक, नगर पंचायत की जलनिकासी व्यवस्था बदहाल स्थानीय निवासी निवेदिता मिश्रा, शकुंतला देवी आदि ने नगर पंचायत प्रशासन से नाले को तत्काल स्लैब से ढकवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.