वार्ड तीन और पांच को मिला नया दो-दो प्याऊ
भागलपुर, जून 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम के वार्ड तीन और पांच के लोगों को नया प्याऊ मिला है। दोनों प्याऊ का उद्घाटन बुधवार को मेयर डॉ. बसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दोनों प्याऊ से भीषण गर्मी में लोगों को जल संकट से राहत होगी। यह निर्माण प्रति प्याऊ 7.33 लाख की लागत से तैयार है। उद्घाटन के दौरान वार्ड संख्या तीन के पार्षद साहिन और पांच के पार्षद गुलाम हैदर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न वार्डों के पार्षद प्रतिनिधिगण, नगर निगम के संबंधित अभियंता सहित वार्ड के आम लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वार्ड तीन और पांच को मिला नया दो-दो प्याऊ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.