सिमडेगा, अप्रैल 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा का वार्ड चार के लोगों ने स्वागत किया। शहर के रायटोली, सलडेगा मुहल्ले के ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर वार्ड नंबर 04 रायटोली, सलडेगा के लोगों ने रोड, बिजली, पानी, नाली, सामुदायिक भवन, चबूतरा, गार्डवाल जैसे विभिन्न समस्याओं से नगर अध्यक्ष को अवगत कराया। नगर परिषद अध्यक्ष ने सभी ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। शेष सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए नप पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मौके पर नप अध्यक्ष ने स्वागत के लिए सभी मुहल्ले वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...