धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या चार के पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह का गुरुवार को रामकनाली, केशलपुर, बुटू बाबू सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने के साथ हुई। इसके बाद रामकनाली कोलियरी कार्यालय पहुंचने पर मजदूरों एवं अधिकारियों ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। मौके पर प्रबंधक नागदेव यादव, मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, राजेश मंडल, सरोज उपाध्याय, बिमलेश चौबे, गोवर्धन महतो, राजेश सिंह, सतीश विद्यार्थी, नागेंद्र प्रसाद, छोटू महतो, रामपूजन दास, अमृत महतो, साधन महतो, कुशध्वज महतो, महादेव कुम्हार, अमित दुबे, रघुनंदन विश्वकर्मा, राघवेंद्र पांडे, संदीप बाउरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...