गढ़वा, जनवरी 31 -- मझिआंव। नगर पंचायत चुनाव को लेकर जैसे-जैसे समय नजदीक आते जा रहा है वैसे -वैसे सरगर्मी बढ़ रही है। शुक्रवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी संजय कमलापुरी के द्वारा नॉमिनेशन किया गया। वह अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मौके पर आरओ शिवपूजन तिवारी और प्रत्याशी के समर्थक संतोष प्रसाद, प्रस्तावक विनय गुप्ता सहित सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी कनक, आरओ राजेश कुमार, अंचल नाजिर प्रेम शंकर पाठक, सहायक राहुल कुमार उपस्थित थे। वहीं विभिन्न वार्ड के लिए 11 नामांकन फार्म बिके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.