उन्नाव, फरवरी 27 -- उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बगल में शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात शव पड़ा मिला। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। दुर्गंध आने पर कर्मियों ने जाकर देखा, तब शव पड़ा होने की जानकारी हुई। अस्पताल चौकी प्रभारी अंजनी कुमार ने पहचान कराने के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अस्पताल के आसपास घूमता देखा गया था। वह मानसिक रूप से बीमार मालूम होता था। एमएस डा. संजीव कुमार ने बताया कि तीन अज्ञात भर्ती किए गए थे। तीनों का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.