फरीदाबाद, मार्च 21 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। वार्ड नंबर-43 के पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला पार्षद रश्मि यादव ने बड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्रशासक को पत्र लिखकर वार्ड के सभी 35 पार्कों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। पार्षद ने अपने पत्र में बताया कि वार्ड के पार्कों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कई जगहों पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़, गंदगी फैलाने और लोगों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। खासकर शाम के समय पार्कों का माहौल असुरक्षित हो जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुरक्षा की कमी के कारण महिलाएं और बच्चे पार्कों में जाने से कतराने लगे हैं। वहीं बुजुर्गों को भी सुबह-शाम टहलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद रश्मि य...