हमीरपुर, अप्रैल 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। मेरापुर मुहाल वासियों ने नगर पालिका के ठेकेदार पर आरसीसी रास्ते के ऊपर ही आरसीसी डालने एवं पुरानी नालियों की मरम्मत कर सरकारी बजट ठिकाने लगाने पर विरोध जताया है।नगर पालिका क्षेत्र के मेरापुर मुहाल के लोगों ने बताया कि राजू निषाद के मकान से कल्लू के मकान और हरिशरण के मकान से धनीराम निषाद के मकान तक सीसी व नाली कवर पटिया निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा अनिमितता कराई जा रही है। यहां लगभग 150 मीटर लंबी आरसीसी रास्ते पर उसके ऊपर आरसीसी डाली जा रही है, साथ ही पुरानी नालियों की मरम्मत कराकर बजट को ठिकाने लगाने का खेल जारी है। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित नाले में अनियमितताओं पर भड़का गुस्सा, नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन निर्माण कार्य सही से कराने की बात कहने पर ठेकेदार मनमानी पर उतारू है।मेरापुर सभासद रजनीश न...