वार्ड एक मे दो दिन से नलजल का पेयजल बाधित
भागलपुर, अप्रैल 5 -- नगर परिषद वार्ड एक में विगत दो दिन से नलजल का पानी उपभोक्ताओं को नहीं मिलने से लोगों को इस गर्मी में परेशानी हो रही है। पार्षद विनोद कुमार ने बताया कि नलजल के ऑपरेटर को विगत कई माह से मानदेय नहीं मिलने से ऑपरेटर बोरिंग नहीं चला रहा है। जिससे समस्या उत्पन्न हो गई है। पानी नहीं चलाए जाने से वार्ड के लगभग 250-300 घर प्रभावित हैं। लोगों ने अविलंब समस्या के समाधान की मांग की है। पार्षद ने बताया कि ऑपरेटर द्वारा भी नगर परिषद को आवेदन दिया गया है, जबकि हम अपने स्तर से सभापति को जानकारी दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.