वार्ड एक में बढ़ौना मिडिल स्कूल पर सड़क नाले में तब्दील, आवागमन हुआ मुश्किल
गोड्डा, जून 22 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 के लोगों को वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में न तो सड़क का निर्माण कराया गया और न ही जल निकासी के लिए नाले की समुचित व्यवस्था की गई। परिणामस्वरूप वार्ड के कई हिस्सों में पूरे वर्ष जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी रहती है। वार्ड अंतर्गत बढ़ौना मिडिल स्कूल के पास सड़क की स्थिति सबसे अधिक खराब है। सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि अब उस पर चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने मजबूरी में सड़क का रास्ता बदल दिया है और सड़क के किनारे परती जमीन से आवागमन कर रहे हैं। टोटो, रिक्शा और अन्य छोटे वाहन भी इस मार्ग से गुजरने से कतराते हैं। मोटरसाइकल गुजरना भी मुश्किल है। स्थानीय निवासी पिंटू कुमार ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.