पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की ओर से वार्ड नंबर आठ में कराए गए सीसी सड़क और पार्क निर्माण कार्यों का बुधवार को लोकार्पण किया गया। पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत कर विकास कार्यों के लिए आभार जताया। नगर पालिका की ओर से हिना पैलेस से जावेद खान उस्मान नत्थू के मकान तक सीसी मार्ग का निर्माण कराया गया है। वहीं आवास विकास कॉलोनी में अधिवक्ता अंशुल गौरव सिंह के मकान के निकट पार्क का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आयोजित कार्यक्रम में दोनों परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्...