वार्ड आठ में शिविर लगा ढाई लाख रुपये राजस्व की हुई वसूली
जहानाबाद, मार्च 16 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह के निर्देश पर शहर के वार्ड संख्या आठ में होल्डिंग टैक्स वसूली शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में ब्याज और पेनाल्टी मुक्त होल्डिंग टैक्स की वसूली की गई। शिविर की अध्यक्षता स्थानीय नगर पार्षद पूजा भारद्वाज ने की। उपस्थित नप के टैक्स दरोगा अशोक सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने संपत्ति कर में ब्याज और जुर्माने पर छूट की योजना शुरू की है। 31 मार्च 2026 तक बकाया कर का एकमुश्त भुगतान करने पर होल्डिंग स्वामियों को ब्याज और जुर्माना नहीं देना होगा। यह योजना सभी प्रकार की संपत्तियों पर लागू है। करदाता नगरपरिषद कार्यालय जाकर भी भुगतान कर सकते हैं। इस योजना से जहानाबाद के नागरिकों को लाभ होगा। नगर पार्षद पूजा भारद्वाज द्वारा बताया गया कि काफी दिनों से क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.