श्रावस्ती, मई 29 -- श्रावस्ती, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नगर निकायों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि नगर निकायों में वार्डों की सफाई के बाद कचरा फेंकने वालों से जुर्माना जरूर वसूलें। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि नगर निकायों के कर-करेत्तर वसूली के लिये ऑनलाईन प्लेटफार्म बनाकर शत-प्रतिशत वसूली करें। वार्डो में सफाई के बाद कचरा फेकने वालों से जुर्माना वसूल करें। जनहित से जुड़े मामलों व विकास कार्यो को निर्धारित टाइमलाईन में पूर्ण कराएं। स्ट्रीट बीट बनाकर नगर की साफ-सफाई एवं कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए कन्ट्रोल स्थापित किया जाय। इस दौरान उन्होंने नगरीय निकायों, डूडा एवं जल निगम के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने दोनों निकायों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था, शासन व नगरीय...