बिहारशरीफ, मार्च 6 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम के सभी वार्डों में 31 मार्च तक विशेष अभियान के तहत अलग-अलग दिनों में कैंप लगाया जा रहा है। यहां जाकर कोई भी व्यक्ति अपना बकाया होल्डिंग टैक्स जमा कर सकते हैं। इस दौरान बकाया राशि एकमुश्त जमा करने पर किसी तरह का ब्याज नहीं लगेगा। नगर प्रबंधक साकेश कुमार ने शहर के लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की है। इसके लिए रोस्टर जारी किया जा चुका है। स्थानीय वार्ड पार्षद व कर संग्रहकों से भी इस संबंध में जानकारी ली जा सकती है। इस अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.