नैनीताल, मार्च 5 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका नैनीताल के विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित ढाई लाख रुपये तक की लागत वाले आठ विकास कार्यों की निविदाएं गुरुवार को पालिका कार्यालय में गठित समिति के समक्ष खोली गईं। निर्धारित मानकों को पूरा करने पर इन कार्यों की निविदाएं नगर पालिका में पंजीकृत अलग-अलग ठेकेदारों के नाम स्वीकृत की गईं। वहीं विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित 13 अन्य कार्यों के लिए 18 मार्च को निविदाएं खोली जाएंगी। खोली गई निविदाओं के अनुसार वार्ड नंबर 2 के राजपुर कंपाउंड में लगभग 1 लाख 28 हजार रुपये की लागत से सार्वजनिक मार्ग और दीवार का निर्माण कार्य कराया जाएगा। वार्ड नंबर 3 में करीब 1 लाख 70 हजार रुपये की लागत से सार्वजनिक मार्ग का निर्माण किया जाएगा। वार्ड नंबर 4 हरीनगर में लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग, नाली और दीव...