मोतिहारी, फरवरी 2 -- मधुबन। मधुबन नगर पंचायत के सीमांकन से वंचित डिहुटोला गांव के वार्ड नंबर 9,10 व 11 को बिना जांच किए कोइलहरा पंचायत में शामिल करने पर पूर्व मुखिया अनिरुद्ध राय ने आपत्ति जतायी है। कहा है कि पूर्व में इन तीनों वार्डों को सवंगिया पंचायत में शामिल कर दिया गया था। आपत्ति व्यक्त करने पर तीनों वार्डों को कोइलहरा पंचायत में शामिल कर दिया गया है। जो किसी भी दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है। पूर्व में दी गयी आपत्ति पर जिला द्वारा विचार नहीं किया गया है। इससे इन वार्डों के नागरिकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.