गुड़गांव, मार्च 11 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम के जोन-4 क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक ने बुधवार को वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें पार्षदों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया, जिस पर संयुक्त आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित समाधान के सख्त निर्देश दिए। बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी हकीकत बयां करते हुए मुख्य रूप से होने वाली समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया। इसमें डोर-टू-डोर कचरा उठान में अनियमितता और कई जगहों पर गंदगी के ढेर, टूटी सड़कें, जलभराव की समस्या (ड्रेनेज) और सीवरेज ओवरफ्लो, पार्कों का खराब रखरखाव और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, कई कॉलोनियों में पेयजल की आपूर्ति और दूषित पानी की शिकायतें आदि शामिल ...