चतरा, मार्च 7 -- चतरा प्रतिनिधि नगर परिषद चतरा के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्ड के समग्र विकास को लेकर सक्रिय हैं। क्योंकि वार्ड पार्षदों को वार्डों के मतदाताओं ने विकास की बात पर ही जीत दिलाई है। पार्षदों ने स्पष्ट कहा है कि वे केवल मूलभूत समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि दीर्घकालिक योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र को व्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने का प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस भरोसे पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपनी जीत के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के लंबे अंतराल के बाद कई चुनौतियां सामने हैं। वार्डों में आधारभूत संरचना की कमी, संसाधनों का अभाव तथा लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करना उनकी प...