वार्डों और ग्रामों के संस्कृत संभाषण के आदेश पर भड़के शिक्षक
रिषिकेष, अगस्त 6 -- मानदेय प्राप्त शिक्षकों को नगर वार्डों एवं ग्रामों में संस्कृत संभाषण कराने के आदेश पर माध्यमिक संस्कृत शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन उत्तराखंड ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए होते हैं, न कि गली गली में भाषण देने के लिए। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी देते हुए सचिव से संस्कृत शिक्षकों की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। गुरुवार को श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश में माध्यमिक संस्कृत शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की बैठक हुई। संगठन के अध्यक्ष अनसूया प्रसाद सुंद्रियाल ने कहा कि संस्कृत विद्यालयों की कई समस्याएं हैं, जिनके निराकरण हेतु संगठन निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीते रोज सचिव ने मानदेय प्राप्त शिक्षकों को नगर वार्डों एवं ग्रामों में संस्कृत संभाषण कराने के फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.