वार्डब्वाय का कालर पकड़कर घसीटा, चिकित्सक से की हाथापाई
बाराबंकी, मई 12 -- मसौली, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में सोमवार की देर शाम इलाज कराने के लिए आये मरीज के तीमारदारों ने इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों से हाथापाई की। पूरे स्टॉफ से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत बना हुआ है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक जाकिर हुसैन की माने तो तीमारदारों ने वार्डब्वाय आलोक वर्मा समेत दो स्वास्थ्य कर्मियों का गिरेबान पकड़कर घसीटा और मारने की कोशिश की। चिकित्सक के विरोध करने पर उनके साथ भी बदसलूकी की। चिकित्सक ने थाने मसौली में तहरीर दी है। सोमवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव इमरजेंसी कक्ष में तैनात चिकित्सक डॉ. जाकिर हुसैन मौजूद थे। तभी थाना क्षेत्र के ग्राम हबीपुर से मरीज राजेश तिवारी पुत्र श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.