वार्डब्वाय और संविदाकर्मी अधिकारी बन कर रहे वसूली, वीडियो वायरल
बदायूं, जून 13 -- बिल्सी सीएचसी पर तैनात वार्डब्वाय और एक अन्य संविदाकर्मी पर अधिकारी बनकर निजी नर्सिंग होमों की जांच करने और अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। डीएम और सीएमओ को भेजी गई शिकायत में दोनों के अवैध वसूली वाले वायरल वीडियो का भी जिक्र किया गया है। डीएम और सीएमओ को भेजे पत्र में शिकायत करने वालों ने बताया है कि बिल्सी सीएचसी पर तैनात वार्डब्वाय और संविदाकर्मी स्थानीय सीएचसी अधिकारियों की सह पर अपने आपको विभाग के उच्चाधिकारी बताकर क्षेत्र में नर्सिंग होम और अन्य क्लीनिक पर छापेमारी कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों को बाकायदा एक चेंबर दिया गया है जहां झोलाछापों से लेकर अन्य चिकित्सा संस्थान चलाने वालों को बुलाकर अवैध वसूली की जा रही है। यह भी पढ़ें- BJP विधायक के फर्जी लेटर पैड पर डिप्टी CM को भेजी झूठी शिकायत, जांच का आदेश भी जारी, और फिर....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.