सोनभद्र, अप्रैल 28 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा नगर पंचायत के वार्डक्रमांक -छ: में पेयजल किल्लत गहरा रही है। नगरपंचायत से पानी आपूर्ति बीते एक पखवाड़े से ठप होने से वार्ड के निवासी बुरी तरह हलकान है। उमेश मिश्रा,सुदर्शन,कमलेश,गणेश ,अतुल मिश्रा,मिराज अंसारी,सुमन मिश्रा आदि का आरोप है कि कतिपय कारणों से पानी नही आ रहा है लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही। नगर पंचायत या जलनिगम का शिकायत दर्ज कराने को लेकर कोई कंट्रोल रूम तक नही नतीजतन जनता इधर-उधर चक्कर लगा रही है। सभासद उर्मिला देवी से शिकायत की तो भी कोई सुनवाई नही हो पायी। इसी क्रम में दुराशनी देवी मंदिर के निकट भी ग्रामीणों ने पानी आपूर्ति ठप होने की शिकायत की है। यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.