रुद्रपुर, मार्च 19 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। गुरुग्राम के हरि गुरुचांद धर्म मंदिर में आयोजित वारुणी महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल और सुरेंद्रनगर शिव मंदिर समिति अध्यक्ष देवाशिष पोद्दार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पीलीभीत से आए कलाकार लक्ष्मीकांत मंडल और स्थानीय कलाकार पूजा एवं शर्मिला चिंतापात्र ने भजन के माध्यम से मतुआ संप्रदाय के आराध्य हरिचांद ठाकुर के जीवन दर्शन का गुणगान किया। इसके बाद रात को स्थानीय कलाकारों ने सामाजिक व पारिवारिक सरोकार से ओतप्रोत बांग्ला जात्रा नाटक काजोल रेखा का भावपूर्ण मंचन किया। मंदिर कमेटी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सुमित मंडल और देवाशीष पोद्दार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष जयंत मंडल, किरन बसु, तापस मिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.