बरेली, मार्च 14 -- मीरगंज, संवाददाता। वारिस प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने को लेकर वकील और लेखपाल में विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता कर मारपीट करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दीं। वकीलों ने तहसील में नारेबाजी कर हंगामा किया। वकील धरने पर बैठ गए। एसडीएम के समझाने पर वकील शांत हुए। सैजना के भूपाल अपने पिता के वारिस प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगवाने अधिवक्ता मोर सिंह के साथ लेखपाल उमाशंकर राना के पास पहुंचे। रिपोर्ट लगाने को लेकर दोनों में तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। वकीलों ने हंगामा किया। उमाशंकर के समर्थन में लेखपाल एकत्र हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अभद्रता कर मारपीट करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।एसडीएम ने वकीलों को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। वार्ता के दौरान लेखपाल भी वहां पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.