हाथरस, मार्च 1 -- हाथरस। प्रदेश संगठन के निर्देशान में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का रविवार को विकास भवन सभागार में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें वारिश अंसारी को जिलाध्यक्ष और चंद्रपाल सिंह को जिला महामंत्री चुना गया। इससे पहले सुबह नौ से 11 बजे तक चुनाव अधिकारी कमल कुमार, सह चुनाव अधिकारी ओमवीर सिंह, राधा चरन शर्मा, ब्रजेश राजपूत, मुकेश कुमार आदि की देख-रेख में चुनाव प्रक्रिया शुरु हुई। जिसमें अलग-अलग पदों पर सात आवेदन विक्री हुए। प्रत्येक पद पर एक-एक नामांकन पत्र हुए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी आवेदकों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारियों द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को घोषण करते हुए कहा कि वारिस अंसारी, जिलाध्यक्ष, चंद्रपाल सिंह, जिलामहामंत्री, ह्रदेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष, सुधीर कुमार, जिल...