नवादा, जनवरी 22 -- नवादा/वारिसलीगंज, हिप्र/निसं वारिसलीगंज में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने एक बच्चे को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कादिरगंज-रोह पथ में बहेरा गांव के पास की बतायी जाती है। मृतक दो वर्षीय पुत्र प्रिंस राज वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी बरडीहा पंचायत की बहेरा गांव के चंदन चौधरी का बेटा बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कादिरगंज तरफ से रोह की ओर ईंट लेकर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे जा रहे बच्चे को कुचल दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक वाहन लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटनास्थल पर बच्चे का शव रखकर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर यातायात बाधित कर दिया। सड़क जाम होने से नवादा, कादिरगंज, वारिसलीगंज आदि स्थानों से...