बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- वारिसलीगंज पीएचसी की एंबुलेंस से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार शेखपुरा उत्पाद विभाग और शाहपुर पुलिस के बयानों में विरोधाभास, कार्रवाई सवालों के घेरे में नवादा के जमुआवां गांव में ग्रामीणों ने उत्पाद टीम को घेरा, शाहपुर पुलिस ने किया सुरक्षित एस्कॉर्ट शराब कारोबारी को पकड़कर छोड़ देने का ग्रामीणों का आरोप, उत्पाद दारोगा ने बताया निराधार फोटो 13 शेखपुरा 01- शेखपुरा उत्पाद थाना पुलिस की गिरफ्त में शराब की तस्करी का आरोपी एंबुलेंस चालक। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले के वारिसलीगंज पीएचसी की एंबुलेंस का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए किए जाने का मामला सामने आया है। शेखपुरा उत्पाद विभाग की टीम ने एंबुलेंस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस पूरी कार्रवा...