नवादा, फरवरी 3 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। वारिसलीगंज-नवादा रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 33/बी-1 रेलवे कि.मी. 70/06-07 पर पहुंच पथ सहित रेल ओवर ब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। समाहरणालय, नवादा द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए भूमि अर्जन की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नवादा शहरी क्षेत्र में बनने वाले इस ओवरब्रिज और इसके पहुंच पथ के निर्माण के लिए नवादा अंचल के मौजा मिर्जापुर में कुल 1.50116 एकड़ भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन यानी सिया और विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद, आरएफसीटीएलएआरआर अधिनियम की धारा 11(1) के तहत प्रारंभिक अधिसूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.