नवादा, अप्रैल 2 -- नवादा/वारिसलीगंज, हिसं/निसं। जिले के वारिसलीगंज में प्रस्तावित चीनी मिल के लिए बुधवार को भूमि का निरीक्षण किया गया। बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव सह नवादा के जिला प्रभारी सचिव के.सेंथिल कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरे के क्रम में वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत मौजा मकनपुर में प्रस्तावित चीनी मिल स्थापना को लेकर चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा संबंधित भूमि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा वारिसलीगंज के मकनपुर में चीनी मिल की स्थापना को लेकर 102 एकड़ सरकारी एवं 12 एकड़ निजी भूमि का प्रस्ताव गन्ना उद्योग विभाग को भेजा गया था, जिसके आलोक में अपर मुख्य सचिव द्वारा बुधवार को स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.