वारिसलीगंज : लोन दिलाने के नाम पर ठगी, चार साइबर अपराधी धराए
नवादा, जुलाई 11 -- साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई पटना और वारिसलीगंज थाने की पुलिस ने दो दिनों में दो अलग-अलग स्थानों पर संयुक्त छापेमारी करते हुए चार साइबर अपराधियों को धर दबोचा। थाना क्षेत्र के माफी गली और अदाणी सीमेंट कंपनी से पशिचम रेलवे ट्रैक किनारे से चारों को पकड़ा गया। पकड़े गए ठगों के पास से कुल 71, 300 रुपये नकद, 02 आईफोन, 07 एंड्रायड मोबाइल, 04 कीपैड मोबाइल, 26 फर्जी एटीएम कार्ड, 07 फर्जी पासबुक, 02 फर्जी सिम कार्ड, 03 पैन कार्ड, 01 आधार कार्ड, 06 चेक बुक, 01 लेन-देन की कॉपी, 01 आरसी तथा 01 वोटर कार्ड बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपितों में माफी गली वार्ड संख्या दो के निवासी सुधीर कुमार का 23 वर्षीय पुत्र करन रोयल, बलवापर निवासी रामनरेश राय का 23 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार, अपसढ़ ग्रामीण स्व. सुरेंद्र राउत का पुत्र 28 वर्षीय सोनू कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.