नवादा, फरवरी 1 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में अवैध बालू खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है। खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनन की मिली सूचना पर छापेमारी कर बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। घटना शनिवार की सुबह वारिसलीगंज की बतायी जाती है। पुलिस को वारिसलीगंज के मिल्की-मंजौर गांव के किनारे स्थित सकरी नदी में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर खनन विभाग के खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा व वारिसलीगंज पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान 04 बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। जबकि उनके चालक वाहनों को छोड़कर नदी में कूद कर भाग निकले। पुलिस टीम द्वारा सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर थाने लाया गया। व्यापक पैमाने पर खनन की सूचना बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.