समस्तीपुर, जून 4 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के मनियारपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर वार्ड 12 से लापता हुआ किशोर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद कटिहार जिले से सकुशल बरामद कर लिया गया। किशोर के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, किशोर की मां खुशबू देवी ने वारिसनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनका पुत्र राहुल कुमार (15) 2 जून की शाम करीब पांच बजे से घर से गायब है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सर्वेश झा के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- वारिसनगर से लापता किशोर कटिहार से सकुशल बरामद तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जांच के दौरान पता चला कि किशोर कटिहार जिले के बरसोई थाना क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद थानाध्यक्ष के निर्देश पर ...