समस्तीपुर, फरवरी 14 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दरोगा चांदनी कुमारी एवं अफरोज आलम के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान शराब मामले में चंदौली गांव निवासी राम प्रवेश सहनी को गिरफ्तार किया गया। वहीं जानलेवा हमला मामले के आरोपी अमरजीत पासवान को सतमलपुर गांव से दबोचा गया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.