धनबाद, जनवरी 27 -- बलियापुर। प्रतिनिधि बेड़ा नियामतपुर वारियर्स क्लब ने मंगलवार को भिखराजपुर रहमानियां क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टुर्नामेंट का खिताब जीत लिया। विजेता टीम ने महुदा कांड्रा की टीम को पराजित किया। समाजसेवी अरूण कुमार सिंह, विधायक चंद्रदेव महतो के पुत्र अंशु महतो व कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाइ दी। विधायक प्रतिनिधि मुस्ताक आलम, शेख गुड्डु, इमरान खान, शब्बीर खान, नुरूद्दीन, गुड्डु खान, सद्दाम, अजहरूद्दीन, एजाज अहमद आदि मौके पर थे। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सिरिज का पुरस्कार अरमान खान को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.