अमरोहा, अप्रैल 16 -- वाराणसी में मंगलवार देर रात हुए हादसे में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी कैंटर चालक की मौत व क्लीनर के घायल होने की सूचना पर यहां परिवार में कोहराम मच गया। परिजन दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद हसन गांव निवासी अपने साथी आजम के साथ आठ दिन पूर्व बिहार के लिए कैंटर गाड़ी में सामान लादकर ले गया था। परिजनों ने बताया कि बिहार से लौटते समय मंगलवार देर रात वाराणसी के नजदीक उनकी कैंटर गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। मोहम्मद अली व आजम गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मोहम्मद अली ने दम तोड़ दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.