गोपालगंज, मार्च 22 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुचेया गांव निवासी 40 वर्षीय रेलकर्मी मिथिलेश पांडेय वाराणसी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। वह गुरुवार को अपनी पत्नी नेहा देवी के साथ वाराणसी रेल मंडल कार्यालय गए थे। शुक्रवार की सुबह टूथपेस्ट लाने की बात कहकर निकले, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। काफी देर तक इंतजार और आसपास खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो उनकी पत्नी ने वाराणसी जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। खोजबीन की गुहार लगाई है। परिजनों ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा कर लोगों से मदद की अपील की है। बताया जाता है कि मिथिलेश पांडेय तोतली बोली बोलते हैं, जिससे उनकी पहचान करने में आसानी हो सकती है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.