वाराणसी से शुरू होगा भारत का 'हब-एंड-स्पोक' विमानन मॉडल
नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत को वैश्विक विमानन केंद्र (ग्लोबल एविएशन हब) बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एयर इंडिया ने वाराणसी से 'ईजी कनेक्ट' उड़ानों की शुरुआत की घोषणा की है। यह सुविधा 25 जून 2026 से शुरू होगी। इस नई व्यवस्था के तहत वाराणसी भारत का पहला शहर बन गया है, जिसे 'हब-एंड-स्पोक' मॉडल से जोड़ा गया है। मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एयर इंडिया की पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि अब वाराणसी से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के बाद दोबारा चेक-इन, सामान लेने या आप्रवासन की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। यात्री अपने मूल हवाई अड्डे यानी वाराणसी में ही चेक-इन और इमिग्रेशन की सभी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे। उनका सामान सीधे अंतिम अंतररा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.