वाराणसी से मऊ आ रहे अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत
मऊ, मई 29 -- मऊ, संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे एक अधेड़ व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। वहीं पत्नी बाल-बाल बच गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है। वाराणसी जनपद के पुराना पुल निवासी 50 वर्षीय राजनाथ भारती पुत्र स्वर्गीय नंदू भारती गुरुवार को 65108 वाराणसी-भटनी मेमू सवारी गाड़ी से अपनी पत्नी मिनती देवी के साथ मऊ आ रहे थे। रात 8.30 बजे मऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची थी कि वह चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरने लगे। इस बीच अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जिससे गंभीर चोटें आ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने तुरंत घायल को प्राथमिक उपचार के लिए रेलवे अस्पताल भर्ती कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.