वाराणसी से बड़नगर जा रही बाइक यात्रा का स्वागत
औरैया, सितम्बर 22 -- सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही बाइक यात्रा का मंगलवार को जिले की सीमा महटोली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में जुटे पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सेवा, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास करने के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग और नियमित दिनचर्या को जरूरी बताया। इसके बाद पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे और विधायक गुड़िया कठेरिया सहित पार्टी नेताओं ने पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में सेवा संकल्प बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.