वाराणसी से दिल्ली जा रहे विमान में धुएं का अलार्म बजा, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-1253) की गुरुवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के कार्गो में स्मोक डिटेक्शन का अलार्म बजने लगा। इसके बाद पायलट ने तत्काल लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और अनुमति मिलने के बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक विमान ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ देर बाद कार्गो में धुएं का अलार्म बजने की सूचना मिली। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियातन विमान को लखनऊ डायवर्ट किया। सुबह करीब 8:52 बजे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान के उतरते ही एयरपोर्ट की रिस्पॉन्स टीम सक्रिय हो गई। फायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.