वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने वाराणसी से दिल्ली के बीच रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या-04011 स्पेशल 28 को शाम 7.50 बजे कैंट स्टेशन से प्रस्थान करेगी। जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद में आंशिक ठहराव लेकर अगले दिन सुबह 10.20 बजे दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। वहीं यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 01915/16 प्रयागराज-बनारस-सूबेदारगंज श्रावणी मेला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन का संचालन 30 और 31 अगस्त को भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- काम की खबर 1: रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए दो विशेष ट्रेनें यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

हिं...