वाराणसी से छेहरटा तक चलेगी संत रविदास एक्सप्रेस
वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट (वाराणसी जंक्शन) से अमृतसर (पंजाब) के पास स्थित छेहरटा स्टेशन तक संत रविदास एक्सप्रेस चलेगी। इसका परिचालन हफ्ते में तीन दिन होगा। इसे रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। दो एलएचबी रैक भी आवंटित हो गए हैं। हालांकि अभी इस ट्रेन के नियमित संचालन की तिथि घोषित नहीं हुई है। प्रारम्भिक सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या-14623 वाराणसी-छेहरटा संत रविदास एक्सप्रेस गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7.50 बजे कैंट स्टेशन से प्रस्थान करेगी और रात 12.10 लखनऊ पहुंचेगी। अगले दिन शाम 4.35 बजे अमृतसर आगमन होगा। इसी दिन शाम 5.10 बजे तक छेहरटा स्टेशन पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या-14624 छेहरटा-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस सप्ताह में बुधवार, शुक्रवार और रविवार को छेहरटा से दोपहर 2.05 बजे रवाना होगी। यह भी पढ़ें- नां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.