वाराणसी से गुजरेगी सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
वाराणसी, सितम्बर 10 -- वाराणसी। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा पर्व पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन दोनों दिशाओं में वाराणसी से गुजरेगी। गाड़ी संख्या-04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन दो अक्तूबर से 29 नवंबर तक दोपहर 2.35 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी। दस मिनट का आंशिक ठहराव लेकर यह ट्रेन वाया औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया एवं हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय सहित विभिन्न स्टेशनों के रास्ते सुपौल जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या-04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन तीन अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन रात 10.30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। दस मिनट स्टॉपेज के बाद यह ट्रेन वाया प्रयागराज, गोविन्दपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ व गाजियाबाद होकर अगले दिन दोपहर तीन बजे नई द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.