वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन कैंट और बनारस स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसका परिचालन आठ अप्रैल से होगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक आठ अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक रविवार और बुधवार गाड़ी संख्या-04185 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 9.20 बजे प्रस्थान करेगी। रात 8.25 बजे बनारस और 8.45 बजे कैंट से गुजरेगी। अगले दिन दोपहर 2.30 बजे आसनसोल जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह नौ अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को गाड़ी संख्या-04186 आसनसोल से शाम 7.10 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 6.35 बजे कैंट तथा सात बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। शाम 7.10 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.