वाराणसी से आई पवित्र मिट्टी का नवीगंज में हुआ पूजन
मैनपुरी, अगस्त 1 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को कस्बा नवीगंज स्थित तरावादेव टोल प्लाजा से कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। पूरा वातावरण जयघोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी से भरे कलश का विधिवत पूजन एवं वंदन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- वाराणसी से पहुंचे पावन माटी का कलश का भव्य स्वागत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक छुआछूत और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.