वाराणसी से अदलहाट का युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के गरौड़ी गांव निवासी एक युवक के वाराणसी से लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर लहरतारा थाने की पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गरौड़ी निवासी बसंत लाल सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भतीजा प्रताप कुमार सोनकर (35) वाराणसी के लहरतारा भिटारी स्थित भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड, इंडसइंड बैंक की शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। परिजनों के अनुसार, 24 सितंबर की रात करीब 10:48 बजे प्रताप खाना खाने के लिए बाइक से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।परिजनों ने बताया कि प्रताप का मोबाइल भी उसी रात से बंद है। काफी खोजबीन करने के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने लहरतारा थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.