पूर्णिया, मई 19 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर सीमांचल के तीन स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर में कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज स्टेशन के होने से सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, साथ ही इलाके की तस्वीर भी बदल जाएगी। रेल मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी रूट के मुताबिक इस कॉरिडोर में वाराणसी-गाजीपुर-बक्सर-आरा-पटना-बेगूसराय-मुंगेर-भागलपुर-कटिहार-पूर्णिया-किशनगंज एवं सिलीगुड़ी है। वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर एक प्रस्तावित हाई स्पीड रेल लाइन है जो पूर्वी उत्तर प्रदेश को बिहार होते हुए पूर्वोत्तर भारत के प्रवेश द्वार सिलीगुड़ी से जोड़ेगी। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के मंदिर नगर वाराणसी से शुरू होकर बिहार की राजधानी पटना होते हुए सिलीगुड़ी में समाप्त होगी। यह भी पढ़ें- राजधानी सहित 12 ट्रेन का रूट बदला, प...